Home > अपना शहर ,
बच्चे स्वच्छता के बालदूत बनें व दूसरों को भी करें प्रेरित

ग्वालियर । बालभवन में नगर निगम एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 7 दिवसीय बाल उत्सव मेला 2017 का आयोजन 7 नवंबर 2017 से किया जा रहा है, उक्त मेले का मंगलवार को समापन किया गया। मेले के समापन अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। 
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल सिंह यादव, विधायक नारायण सिंह कुशवाह, कलेक्टर राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शर्मा, जिला पंचायत सीईओ नीरज सिंह, ब्रांड एम्बेस्डर स्वच्छता भूपेन्द्र जैन, गिरीश कुमार शर्मा, पवन दीक्षित एवं जिला शिक्षा अधिकारी आर एन नीखरा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के बच्चे एवं शिक्षक-शिक्षकाएं उपस्थित रहे।
बाल भवन में आयोजित बाल उत्सव मेला 2017 के समापन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल सिंह यादव ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं तथा बच्चों की प्रगति पर ही देश की प्रगति निर्भर है इसलिए बच्चों को हर क्षेत्र में अपना विकास करना चाहिए। श्रीमती भुजबल ने सभी बच्चों से आग्रह किया कि बच्चे स्वच्छता के बालदूत बनें और स्वयं भी स्वच्छता के प्रति जागरुक रहें तथा दूसरों को भी प्रेरित करें। 
इस अवसर पर विधायक नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि आज के समय में स्वच्छता बहुत ही अनिवार्य एवं महत्वपूर्ण है इसलिए हम सभी को स्वच्छता के प्रति सचेत होना चाहिए, आज हमारे देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री व सभी जनप्रतिनिधियों के लिए भी स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है और आज पूरा देश स्वच्छता के प्रति गंभीर है इसलिए हम सभी को भी स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का निर्वाहन करना चाहिए। आज बाल दिवस के अवसर पर सभी बच्चों द्वारा विभिन्न आयोजनों में भाग लिया गया है यह बहुत ही सराहनीय है तथा सभी बच्चों को भी स्वच्छता के प्रति अपने परिजनों को प्रेरित करना चाहिए। कुशवाह ने कहा कि बाल दिवस के दिन आज शहर के जिन सभी बच्चों ने टाॅकीजों में जाकर बाल फिल्म देखी है उसका खर्चा वह स्वयं अपनी विधायक निधि से उठाएंगे।
बाल मेले के समापन अवसर पर कलेक्टर राहुल जैन ने कहा कि विद्यालयों को शिक्षक स्वच्छता की पाठशाला बनाएं तथा बच्चों को शिक्षा के साथ ही स्वच्छता के भी संस्कार दें जिससे प्रत्येक बच्चा स्वच्छता के प्रति जागरुक हो एवं अपने परिजनों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करे। कलेक्टर राहुल जैन ने स्कूली शिक्षकों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी ने भी स्वच्छता को सबसे महत्व्पूर्ण मानते हुए अपने प्रदेश को देश का सबसे स्वच्छ प्रदेश बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, उन्होंने स्वच्छता का संदेश देने के लिए सबसे अच्छा माध्यम बच्चों को माना है तथा प्रदेश भर के बच्चों को बाल दिवस के उपलक्ष्य में सिनेमाघरों में बाल फिल्म दिखाई जा रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभाशाली à¤¬à¤šà¥à¤šà¥‹à¤‚ à¤•ो पुरस्कृत किया गया।
 
बच्चों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
बाल मेले के समापन समारोह के दौरान स्वच्छता ब्रांड एम्बेस्डर गिरीश कुमार शर्मा ने सभी बच्चों, शिक्षक शिक्षकाओं एवं अतिथियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई कि न हम कचरा फैलाएंगे न ही किसी को फैलाने देगें तथा स्वच्छता के प्रति दूसरों को प्रेरित करेगें।
 
स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न माॅडलों के लगाए स्टाॅल
बाल मेले के समापन समारोह के दौरान बाल भवन प्रांगण में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा विज्ञान पर आधारित विभिन्न प्रकार माॅडलों के लिए स्टाॅल लगाए गए तथा अपनी अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया गया। अतिथियों द्वारा स्टाॅलों का भ्रमण कर विभिन्न माॅडलों की सराहना की गई तथा बच्चों को अच्छे माॅडल पर प्रोत्साहित किया गया।
 
बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
बाल मेले के समापन समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों एवं महिला बाल विकास के तहत आंगनबाडी केन्द्रों के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें आंगनबाडी केन्द्र सैनिक काॅलोनी के बच्चों द्वारा मेरा देश रंगीला, आंगनबाडी केन्द्र टापू वाला मोहल्ला के बच्चों द्वारा नन्हा मुन्ना राही हूं गीत पर तथा अली अहमद खान, मोहम्मद अहमद खान द्वारा गजल सहित अन्य बच्चों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई।
 
बच्चों को 4 सिनेमा घरों में दिखाई जाएगी बाल फिल्म
बाल मेले में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को सिनेमाघरों में बाल फिल्म साॅरी डैडी शहर के 4 सिनेमाघरों में दिखाई गई तथा कल बुधवार को भी प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिखाई जाएगी। जिसमें कैलाश टाॅकीज, काजल टाॅकीज, डिलाइट टाॅकीज एवं मानमंदिर टाॅकीज शामिल हैं।

Share This News :