Home > अपना शहर ,
सिंधिया के लिए तलाशा जा रहा है 'मिस्टर बंटाढार' जैसा संबोधन

भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दीं हैं। चुनाव प्रबंधन कार्यालय का भी विधिवत शुभारंभ कर दिया है। खास बात यह है कि चुनाव प्रबंधन की रणनीति 'जावली' की तर्ज पर होगी।
भाजपा ने अपने बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ के चुने हुए नेताओं और उद्दंड सोशल मीडिया एक्टिविस्ट को पहला काम सौंप दिया है। टारगेट है ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए 'मिस्टर बंटाढार' जैसे किसी संबोधन की तलाश करना। भाजपा ने यह मान लिया है कि सिंधिया ही कांग्रेस का चेहरा होंगे और तय किया गया है कि शिवराज सिंह चौहान विकास की बातें भी करेंगे, लेकिन बाकी भाजपा सिंधिया पर हमलावर हो जाएगी।

Share This News :