Home > अपना शहर ,
माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब का 17वां अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन रविवार को

ग्वालियर। माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब का 17वां अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन रविवार 12 नवंबर को ग्वालियर में आयोजित होगा। इस अधिवेशन में देश विदेश के माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब के 400 से भी अधिक मेंबर व पदाधिकारी शिरकत करेंगे। अधिवेयान के मुख्य अतिथि आयकर विभाग दिल्ली के एडीशनल कमिश्रर राकेश कुमार गुप्ता होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध टीवी कलाकार अदिति गुप्ता होंगी। 
उक्त जानकारी आज माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब के 2018 के अध्यक्ष दिवाकर नाथ गुप्ता व पूर्व अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि अधिवेशन तीन सत्रों में संपन्न होगा। प्रातः 11 बजे देश विदेश से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्षिक अधिवेशन शुरू होगा, वहीं द्वितीय सत्र अपरान्ह तीन बजे से शुरू होगा। जिसमें 2018 के अध्यक्ष दिवाकर नाथ गुप्ता व उनकी टीम पदभार ग्रहण करेगी। द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि माथुर वैश्य महासभा के पूर्व अध्यक्ष प्रियपुंज गुप्ता दिल्ली, एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व महासभा अध्यक्ष रामसेवक गुप्ता कानपुर होंगे।
माथुर वैश्य इंटरलेशनल क्लब के 2018 के अध्यक्ष दिवाकरनाथ गुप्ता ने बताया कि क्लब समाज हित में देश और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रयास चला रहे हैं। इसके तहत समाज में कुरीतियों को समाप्त करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं शिक्षा का प्रचार प्रसार के लिए भी कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही असहाय महिलाओं को रोजगार व प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं। गुप्ता ने बताया कि क्लब ने समाज के गरीब बच्चों को आगे की पढाई अनुकरणीय पहल शुरू की है, जिसमें बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी अपनी पढाई जारी रखेंगे। 
द्वितीय सत्र में माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब के 2018 के अध्यक्ष दिवाकरनाथ गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, सत्येन्द्र गुप्ता, सतीशचन्द्र गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, वेदप्रकाश गुप्ता, डॉ. उपेन्द्र कुमार गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, बीएन गुप्ता भी पदभार संम्हालेंगे। इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता, विजय गुपता कार्यक्रम सचिव एनएन गुप्ता भी उपस्थित थे।

Share This News :