Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: रामेश्वरम और जगन्नाथपुरी की यात्रा पर जायेगी विशेष रेलगाड़ी

ग्वालियर । मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत ग्वालियर-चंबल संभाग के विभिन्न जिलों से तीर्थयात्री दिसम्बर और जनवरी माह में रामेश्वरम्, जगन्नाथपुरी की यात्रा पर जायेंगे। 
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना की विशेष रेलगाड़ी 30 नवम्बर को शिवपुरी व गुना जिले के 430 तीर्थयात्रियों को लेकर 30 नवम्बर को रामेश्वरम् जायेगी। यह गाड़ी 5 दिसम्बर को वापस आयेगी। इसी प्रकार 19 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक एक विशेष रेलगाड़ी पुन: रामेश्वरम जायेगी, जिसमें दतिया जिले के 123 तीर्थयात्रियों को यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। 
27 दिसम्बर को विशेष रेलगाड़ी जगन्नाथपुरी की यात्रा के लिये रवाना होगी, जिसमें ग्वालियर के 352, शिवपुरी के 300 और गुना के 210 यात्रियों को यात्रा का अवसर प्राप्त होगा। इसी प्रकार 11 जनवरी को पुन: एक रेलगाड़ी जगन्नाथपुरी की यात्रा पर जायेगी, जिसमें दतिया जिले के 140 तीर्थयात्री रवाना होंगे। एक विशेष रेलगाड़ी 19 जनवरी को रामेश्वरम की यात्रा पर रवाना होगी, जिसमें ग्वालियर के 344 और दतिया के 135 तीर्थयात्रियों को यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। 
 

Share This News :