Home > अपना शहर ,
हजरत इमाम हुसैन आली मुकाम को चेहल्लुम पर श्रद्धांजली अर्पित

ग्वालियर । हजरत इमाम हुसैन आली मूुकाम की यौमे शहादत (बलिदान दिवस) के 40वें दिन चेहल्लुम के अवसर पर स्थानीय कर्बला सागरताल पर हजारो लोगों ने एकत्रित होकर हजरत इमाम हुसैन को खिराजे अकीदत पेश की। उनकी याद में बनाये गये ताजियो को ससम्मान दफनाया गया। 
गे्रटर ग्वालियर मोहर्रम एवं कर्बला इंतजामिया कमेटी के संयुक्त तत्वावधान मंे खिराजे अकीदत की मजलिश हुई। मजलिश की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष अख्तर हुसैन कुरेशी ने की। मजलिश के मुख्य मेहमान शहर जिला कांग्रेस कार्यक्रम अभियान, अदंांेलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल थे, विशेष अतिथि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमर सिंह माहौर, एडिशनल एसपी दिनेश कौशल थे। संचालन कर्बला मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के महासचिव लतीफ खां मल्लू द्वारा किया गया। तिलावते कुरान हाजी रहुक साहब ने पेश किया। 
इस मौके पर कर्बला मंच पर ग्रेटर ग्वालियर मोहर्रम एवं कर्बला इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष अख्तर हुसैन कुरेशी, महासचिव लतीफ खां मल्लू, प्रभूदयाल जोहरे, हजी रहुक साहब सिगोरा, रशीद पहलवान सिगोरा, लाल सिंह कुशवाह, संजीव दीक्षित, जहूर खां मल्लू, इशाक पहलवान, ताज मोहम्मद, मुंशी खान, अलादीन, अलीवख्श, छोटे खां प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन बीडी खान ने किया।

Share This News :