Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
माता टेकरी के टॉवर पर चढ़ी दो विदेशी लड़कियां, मचाया हंगामा

देवास। à¤ªà¥à¤°à¤¸à¤¿à¤¦à¥à¤§ चामुंडा माता मंदिर की टेकरी पर शुक्रवार सुबह दो विदेशी लड़कियां प्रतिबंधित क्षेत्र दमदमा में चली गई। इसके बाद वो टेकरी पर लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़कर बैठ गई।

टेकरी पर सुबह घूमने पहुंचे लोगों ने यह सब देख पुलिस को इसकी सूचना दी। विदेशी लड़कियों की इस हरकत ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। कुछ ही देर में वो लड़कियां नीचे उतर आईं और वहां से गायब हो गईं।

बताया जा रहा है कि लड़कियां एक बैग टॉवर के ऊपर ही रह गया था। लेकिन जब पुलिस ने टॉवर पर अपने एक कर्मचारी को पहुंचाया तो वहां कोई बैग नहीं था।

कोतवाली थाना प्रभारी राजीव भदौरिया के मुताबिक उन्हें इसकी खबर मिली, लेकिन तब तक वो लड़कियां इंदौर के लिए रवाना हो गईं थी। अब पता किया जा रहा है कि दोनों कौन थी और टॉवर पर क्यों चढ़ गईं थी।

Share This News :