Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सांसद अनूप मिश्रा से नहीं मिले सीएम ,नंदू भैय्या से हुई मुलाकात

भोपाल . भाजपा के कद्दाबर नेता और सांसद अनूप मिश्रा आज मुरैना ब श्योपुर जिले की तमाम समस्यायों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल में मिले .मुख्यमंत्री शिराज सिंह चौहान से मुलाकात नहीं हो सकी .
सूत्रों ने बताया की सांसद श्री मिश्रा कलेक्टर और एसपी के काम काज से खुश नहीं हैं . कार्यकर्तों की बात नहीं सुने जाने और काम न होने की बात भी श्री चौहान के सामने रखी . बताया गया है कि श्री चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान रखा जायगा .रही बात अफसरों के बारे में हम कार्यबाई करेंगे .
यहां बतादें कि इस प्रतिनिधि मंडल में भाजपा का कोई पदाधिकारी और बिधायक शामिल नहीं थे . मुख्यमंत्री से मुलाकात न होना भी चर्चा का बिषय बना हुआ है .यह भी उल्लेखनीय है कि सांसद श्री मिश्रा ने भाबंत्र योजना पर सबाल खड़े किए थे .

Share This News :