Home > अपना शहर ,
भारत अग्रणी देशों का सिरमौर बनेगा: देवेश शर्मा

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर महानगर द्वारा आज नोटबंदी के समर्थन, ऐतिहासिक सफलता  à¤”र कालेधन के विरोध में महानगर में कई कार्यक्रम किए। जिसमें हस्ताक्षर अभियान तथा नुक्कड सभाएं प्रमुख रूप से आयोजित की गई।  
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा हजीरा चैराहे पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान के बारे में बताते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत दांतरे ने कहा कि आज सैकडों की संख्या में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के समर्थन में एवं कालेधन के विरोध में सैकडों लोगों ने हस्ताक्षर किए है। नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल के समय भ्रष्टाचार का बोलबाला था। स्पेक्ट्रम घोटाला, कोल एवं खेल घोटाले में देश की आर्थिक स्थिति को जर्जर कर दिया था। जब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनीं उसके बाद उन्होंने देशहित में धन-जन योजना, नोटबंदी एवं जीएसटी को लागू करके जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए। इन फैसलों से देश का मजदूर, गरीब एवं छोटा व्यापारी संपन्नता की ओर बढ रहा है। नोटबंदी करके सरकार ने आतकंवाद पर नकेल कसी है। अभी कुछ दिन पहले आतंकवादी अड्डे पर छापा पडा जिसमें 20 करोड 34 लाख पुराने नोट पाए गए। इससे स्पष्ट होता है कि आतंकवादियांे की धन के अभाव में कमर टूट चुकी है।
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेदप्रकाश शर्मा ने कहा मोदी जी की सरकार ने देश में गरीब को मुफ्त सिलेंडर, आवास योजना में आवास देकर तथा 2017 से सन 2022 में संकल्प से सिद्धि तक में यह संकल्प लिया है यह देश आतकंवाद, भ्रष्टाचार एवं कालेधन से मुक्त होकर अग्रणी देशों का सिरमौर बनेगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी कालेधन को समाप्त करने की ठोस बुनियाद है। कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देष के बाद भी कालेधन और बेनामी संपित्त कानून का क्रियान्वयन नहीं किया एवं बेनामी संपत्ति और कालेधन को समाप्त करने के लिए केंद्र में भाजपा सरकार ने कडे कदम उठाए, नोटबंदी इन्हीं में से एक बडा कदम है। नोटबंदी का प्रमुख उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करना और कालेधन से मुक्त रखना है। इसी का परिणाम है कि डिजीटल लेनदेन की संख्या 58 प्रतिशत की वृद्धि हुई है एवं करदाताओं की संख्या 66 लाख से बढकर 84 लाख हो गई है।
महापौर विवेक शेजवलकर ने कहा कि कालेधन पर केंद्र सरकार ने जो रोक लगाई है उससे देश में आतकंवादी घटनाओं पर रोक लगी है। आतंकवादी संगठन कालेधन के अभाव में भयभीत होकर के देश विरोधी कार्यों से लगातार दूर होते जा रहे हैं क्योंकि उनके पास इन गतिविधियों के लिए पैसा नहीं रहा है। नोटबंदी के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए शेजवलकर ने कहा कि इससे भारत में व्यापार के अवसर बढेंगे। महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती खुशबू गुप्ता ने बताया कि आज के हस्ताक्षर अभियान में 51 सौ महिला कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के समर्थन में हस्ताक्षर किए है। 
इन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जीडीए अध्यक्ष अभय चैधरी, महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे, रामेश्वर भदौरिया, राकेश गुप्ता, वेदप्रकाश शिवहरे, दीपक शर्मा, प्रमोद खंडेलवाल, दारा सिंह सेंगर, रामनिवास तोमर, जयंत शर्मा, रामप्रकाश परमार, महेंद्र सिंह सोलंकी, रमेश सेन, योगेश जैन, धर्मेंद्र आर्य, मनीष राजौरिया, रीना सोलंकी, मुन्नबर खान, मनीष मांझी, परवेज खान, चेतन सोनी, अमन खत्री, रामसिंह तोमर, नीरज त्यागी, पवन सेन, संजय राजे, सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।
 

Share This News :