Home > अपना शहर ,
स्वच्छता के प्रति लोगों की सोच में आ रहा है परिवर्तन: महापौर

ग्वालियर । स्वच्छता को हम अपनी आदत बना लें तभी हमारा आने वाला कल सही होगा तथा ग्वालियर स्वच्छ होगा तो ही ग्वालियर की शान बढेगी। इसके साथ ही अब स्वच्छता के प्रति लोगों की सोच में भी परिवर्तन आने लगा है और लोग भी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझ रहें हैं। उक्ताशय के विचार आज नगर निगम द्वारा एमएलबी कन्या विद्यालय मुरार में आयोजित स्वच्छता जागरुकता अभियान में महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी ने की। कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल के सदस्य धर्मेन्द्र राणा, पार्षद दिनेश दीक्षित, बृजेश गुप्ता सहित विद्यालय के प्रार्चाय एवं शिक्षक शिक्षकाएं तथा लगभग 600 छात्राएं उपस्थित रहे।
नगर निगम के स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत मंगलवार को मुरार के एमएएलबी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर शेजवलकर ने विद्यालय की बच्चियों से चर्चा की तथा पूछा कि पिछले तीन साल से चल रहे स्वच्छता अभियान का शहर के लोगों पर क्या असर पड रहा हैं। इस पर छात्राओं ने बताया कि अब लोगों के स्वभाव में थोडा थोडा परिवर्तन आ रहा है तथा स्वच्छता के प्रति नागरिकों की भी सोच बदल रही है और लोग जागरुक भी हो रहे हैं। इस पर महापौर शेजवलकर ने सभी छात्राओं से आग्रह किया कि वह भी स्वच्छता के इस महाकुंभ में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं।
स्वच्छता अभियान के दौरान ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी ने बताया कि हमारा उददेश्य है कि शहर के 50 हजार छात्राएं इस अभियान से जुडें तथा प्रत्येक छात्रा अपने आस पास के 10 घरों की जिम्मेदारी ले कि वह उन्हें स्वच्छता के लिए प्रेरित करेगी। तथा उन्हे समझायगी कि वह कचरा सडक पर न फेंके कचरा डस्टबीन में ही डालें तथा प्रत्येक घर में दो दो डस्टबीन रखें एवं गलने वाला कचरा एवं न गलने वाला कचरा अलग अलग रखें और निगम की कचरा संग्रहण वाहन में ही कचरा डालें। इसको लेकर विद्यालय की छात्रओं से संकल्प लिया तथा स्वच्छता अभियान में सहभागिता की शपथ ली।

Share This News :