Home > अपना शहर ,
भिंड देहात थाने का एसआई पांच हजार श्वित लेते दबोचा

ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने भिंड देहात में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर सोनेलाल माथुर को एक मामले में मदद करने के नाम पांच हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए पकड लिया है। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के अनुसार भिंड के राहुल शर्मा ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की कि देहात थाने में पदस्थ २०१३ बैच का एसआई सोनेलाल माथुर ३२५ के आपराधिक प्रकरण में जमानत देने और मदद करने के नाम पर दस हजार रूपए की रिश्वत मांग रहा था। सोनेलाल और राुहल से मामले में पांच हजार रूपए में डील हुई और आज रूपए देना तय हुआ। आज लोकायुक्त पुलिस की टीम भिंड पहुंची तय अनुसार जैसे ही राहुल शर्मा ने सोनेलाल माथुर को पांच हजार रूपए दिए वैसे ही पास में खडी लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Share This News :