Home > अपना शहर ,
ठाकुर साहब का तीर मियान से निकला

अपने स्थानीय सांसद ठाकुर साहब का तीर मियान से निकल चुका है अब कितनों को लगेगा यह कहां नहीं जा सकता। इसके लिए उन्होंने बाकायदा गोवर्धन पूजन का शुभ दिन चुना था। 
हुआ यूं था कि केबिनेट मंत्री के आवास पर आयोजित अन्नकूट कार्यक्रम में ठाकुर साहब बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थे। पूजन का समय कुछ बीतने के बाद भी केबिनेट मंत्री महोदय ने गेट के बार-बार चक्कर लगाकर ठाकुर साहब का इंतजार किया। परंतु ठाकुर साहब पहुंचे ही नहीं। इससे उन्होंने अपनी नाराजगी को जता दिया। परंतु इस नाराजगी भरे तीर का केबिनेट मंत्री सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अन्य आगंतुकों को अदंाजा हो गया। परंतु अब इस तीर का क्या अंजाम होगा कहना मुश्किल है। परंतु ठाकुर साहब ने इसे चला तो दिया ही। इसका अंजाम जो होगा दरबारी लाल तक पहुंच ही जायेगा। 

Share This News :