Home > अपना शहर ,
स्वेच्छानुदान निधि से 138 परिवारों को चैक वितरित किए

ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह ने अपनी विधायक स्वेच्छानुदान निधि से 138 परिवारों को 4 लाख 70 हजार 500 रूपए के चैक वितरित किए।

      जिन लोगों को आर्थिक मदद के लिये चैक दिए गए हैं, उनमें निर्धन, विकलांग, असहाय, विधवा महिलायें शामिल हैं। कुछ परिवारों को उनके बच्चों की शिक्षा तो किसी को उपचार कराने के लिये सहायता राशि के चैक मुहैया कराए गए हैं।

Share This News :