Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भीड़ से आई I Love You की आवाज, तो Flying Kiss देने लगे शिवराज? Video हुआ वायरल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक दिलचस्प वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिवराज एक कार्यक्रम के दौरान फ्लाइंग किस करते हुए नजर आ रहे हैं.
दरअसल, वीडियो 17 अक्टूबर का है. अमेरिका जाने के पहले शिवराज मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के दौरे पर गए थे. यहां एक कार्यक्रम में जब शिवराज अपने कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे, तो उन्हें एक कार्यकर्ता लगातार मामा-मामा कहते हुए आवाज लगा रहा था, लेकिन भीड़ के कारण शिवराज उसे सुन रही पा रहे थे.


इसके बाद कार्यकर्ता ने शिवराज को मामा कहकर आवाज लगाई और आई लव यू कहा. यह सुनते ही शिवराज का ध्यान कार्यकर्ता की ओर गया तो उन्होंने उसे आई लव यू टू कहते हुए फ्लाइंग किस दे दिया. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई.
शिवराज का यह अंदाज सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है. अब तक इस वीडियो को सैकड़ों लोग लाइक और शेयर कर चुके हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने उनके बाढ़ के दौरान के फोटोज भी शेयर किए.
बता दें कि शिवराज मध्य प्रदेश में मामा के नाम से मशहूर हैं. वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ कभी स्टेज पर गाना गाते तो कभी हंसी मजाक करते हुए नजर आ चुके हैं.

Share This News :