Home > अपना शहर ,
हुतात्मा दिवस पर 105 यूनिट रक्तदान किया

ग्वालियर। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा गुरूवार को हुतात्मा दिवस पर तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर 105 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर प्रमुख स्थानों पर सनातन धर्म मंदिर परिसर, जनकगंज डिस्पेंसरी, मुरार हाॅस्पीटल पर आयोजित किया गया। 
इसका विहिप के प्रांत सहमंत्री पप्पू वर्मा ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पप्पू वर्मा ने कहा कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी निर्धारित कार्यक्रम का आयोजन विहिप बजरंग दल द्वारा बलिदान दिवस 2 नवम्बर को आयोजित किया गया है, जिसमें 105 से ज्यादा कार्यकर्ता एवं लोगों द्वारा रक्तदान दिये जाने का लक्ष्य संगठन द्वारा किया गया है। 200 से अधिक लोगो ने रक्तदान देने के लिये पंजीयन कराकर प्रतिबध हुये है। उन्होंने बताया कि राष्ट्र धर्म संस्कृति की रक्षा में बलिदान हुये राष्ट्र भक्त की याद में प्रतिवर्ष 2 नवम्बर को रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार भी ग्वालियर महानगर में तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्त निःशुल्क दान दिया जाता है। 1990 में तत्कालीन सरकार ने निहत्थे कार्यसेवकों पर गोलियां चलवाई थी, जिससे कई कारसेवक शहीद हो गये थे। उन्ही की याद में कई सालों से रक्तदान का कार्यक्रम विहिप बजरंग दल के द्वारा आयोजित किया जाता है। 
रक्तदान देने वालों में सुशील जैन, कृष्ण कुमार रावत, राकेश भटनागर, पवन दौहरे, सूर्यप्रताप, करण गोस्वामी, विशाल कुशवाह, अजय किरार, धर्मेन्द्र छत्रपाल, पप्पी कुशवाह, अनुराग सेन, दीपक उपाध्याय, विष्णु खटीक, दीपू कुशवाह, अनिल श्रीवास, हरीशचन्द्र, रविराज लुढेले, राकेश कुशवाह, कल्लू सिंह बैस, राहुल बाथम, प्रशांत, संजय छिलवार, अनुराग बघेल, मुकेश भास्कर, कुनाल डोंगे, रामकुमार पाल, नन्दू शाक्य, पृथ्वी माहौर, चमन गर्ग उपस्थित लोगो में पदाधिकारी भरत पाठक, मनोज रजक, शेरू भाई, पप्पू राठौर, राजू गोस्वामी, धर्मेन्द्र शिन्दे, जगदीश चैहान, अजय श्रीवास्तव, मनोज भारद्वाज, दीपक परमार, नीरज ऊचिया, हरीश रजक, रातीव शाक्य, धनराज थनवार, रंजीत रजक सहित सैंकडों कार्यकर्ता शामिल थे।

Share This News :