Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस पर शिवराज ने बोला हमला

भोपाल।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिका में मप्र की सड़क पर दिए बयान को लेकर आक्रामक रुख अपनाया है। रविवार को अमेरिका यात्रा से लौटे शिवराज ने अपने बयान को सही ठहराते हुए कहा कि मैं मप्र की ब्रांडिंग करने के लिए अमेरिका गया था। किसी गली की खराब सड़क की बात करने नहीं। अमेरिका के कई अध्ययन में बताया गया है कि वाशिंगटन की 92 प्रतिशत सड़कों की हालत खराब है। à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ ने कहा कि वाशिंगटन एयरपोर्ट से जिस सड़क से मैं वाशिंगटन पहुंचा, उसका अनुभव मैंने साझा किया। इसके मुकाबले भोपाल-इंदौर सुपर कॉरिडोर की सड़क ज्यादा अच्छी है।सड़क से जुड़े बयान को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि मेरे बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अमेरिका के राष्ट्रपति से कार्रवाई की मांग कर डाली। यह कांग्रेस की छोटी सोच को दर्शाता है।

Share This News :