Home > अपना शहर ,
सीबीएसई ने 12वीं का परीक्षा पैटर्न बदला, मॉडल पेपर वेबसाइट पर

 à¤¸à¥€à¤¬à¥€à¤à¤¸à¤ˆ ने 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए इस बार अक्टूबर में ही मॉडल प्रश्न-पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। 2009 के बाद परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। अब शॉर्ट और लांग प्रश्न होंगे। पहले वैकल्पिक और संख्यात्मक सवाल पूछे जाते थे। अब सवालों के जवाब निर्धारित शब्दों में लिखने होंगे।

फरवरी में परीक्षा आयोजित करने के निर्णय पर रोक लग गई है। मार्च में परीक्षा लेने की तैयारी चल रही है। बोर्ड के बदले हुए परीक्षा पैटर्न की जानकारी विद्यार्थी वेबसाइट www.cbseacademic.in पर देखकर तैयारी कर सकते हैं, जहां से मार्किंग स्कीम की भी जानकारी विद्यार्थी प्रश्न-पत्र से ले सकेंगे।

2009 के बाद सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। मल्टीपल चॉइस के प्रश्नों को हटा दिया गया है। अब शॉर्ट और लांग टाइप प्रश्न ही रहेंगे। छात्रों को प्रश्नपत्र में कोई दिक्कत न हो, वे अच्छी तरह तैयारी कर सकें, इसलिए नवंबर के बदले अक्टूबर में ही मॉडल प्रश्नपत्र जारी किया गया है। इससे बदले हुए पैटर्न की जानकारी छात्रों को एक महीने पहले ही सीबीएसई ने दी है, जबकि हर साल नवंबर के अंतिम सप्ताह में बोर्ड मॉडल प्रश्न पत्र जारी करता था।

अंक की मिलेगी जानकारी

मॉडल प्रश्न-पत्र के साथ बोर्ड ने मार्किंग स्कीम की भी जानकारी विद्यार्थियों को दी है। इससे किस प्रश्न पर कितने अंक होंगे, इसकी जानकारी विद्यार्थियों को मिल सकेगी। शिक्षाविद व प्राचार्य आरएस पाण्डेय की मानें तो सैंपल प्रश्न पत्र मिलने से विद्यार्थी अपनी तैयारी उसी के अनुसार कर पाएंगे। इस मॉडल प्रश्न पत्र की तैयारी का फायदा छात्रों को सेटअप परीक्षा में भी होगा। दिसंबर में सेटअप परीक्षा होने के पहले छात्र प्रश्नपत्र से तैयारी कर पाएंगे।

मॉडल प्रश्न-पत्र में प्रमुख बदलाव

-सब्जेक्टिव प्रश्नों से जोड़ने की बोर्ड की तैयारी।

-12वीं में विद्यार्थी अकि से अकि स्कूल की पढ़ाई से जुड़ें।

-प्रश्न पत्र में सब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या अकि की गई है।

- तीन घंटे की परीक्षा होगी और एक अंक के सात प्रश्न होंगे।

- हर प्रश्न का उत्तर 30 से 40 शब्दों में देना होगा ।

-दो पैटर्न पर प्रश्न रहेंगे। इसमें शॉर्ट और लांग हर प्रश्न का जवाब देना अनिवार्य होगा।

-मल्टीपल चॉइस के प्रश्न को हटा दिया गया है।

-कुछ विषयों में पांच तो कुछ विषयों में आठ अंक के भी प्रश्न पूछे गए हैं।

-आठ अंकों के प्रश्नों को पहली बार जोड़ा गया है। इसका उत्तर 350 शब्दों में देना होगा।

Share This News :