Home > अपना शहर ,
घर से राइफलें समेत लाखों का माल चोरी

ग्वालियर। बिल्हेटी में एक घर से दो लाइसेंसी राइफलें और नगदी सहित लाखों का माल चोरी चला गया। बिजौली थाना पुलिस चोरी के इस मामलें की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बिल्हेटी में रहने वाले सुनील कुशवाह के घर को शातिर चोरों ने उस समय निशाना बनाया जब पूरा परिवार गहरी नींद में था। घर की महिलाएं भागवत के कारण रात में हो रहे भजनों में हिस्सा लेने गई थी। इस कारण मकान का दरवाजा खुला था। चोर इस बात का लाभ उठा कर घर में घुस गये और एक 315 बोर और एक 12 बोर की राइफल सहित कारतूस की पेटी, 20 तौला सोना और एक तौला चांदी के गहनें और नगदी चोरी कर भाग निकले। चोरी का पता परिजनों को जैसे ही लगा तो उन्होंने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस चोरों को तलाश रही है। 

Share This News :