Home > अपना शहर ,
दौलतगंजः कंडम मकान से लोगों में दहशत, गिर सकता है कभी भी

आजकल एक ठेकेदार महोदय की तानाशाही के कारण दौलतगंज में एक कंडम मकान से लोगों में दहशत का माहौल है। बिल्डिंग इतनी जर्जर है कि उसका एक हिस्सा दीपावली पर सायं को धराशायी हो गया था, जिससे आसपास रहने वाले लोग व व्यापारी दहशत के मारे व्याकुल है, परंतु ठेकेदार और बिल्डिंग बनवाने वाले महाशय मुंह में गुढ डालकर बैठे हैं और तत्काल काम कराने से परहेज कर रहे है।

आपको बताते चले कि दौलतगंज में दीनदयाल औषधालय के सामने साधना स्टूडियो स्वामित्व की बिल्डिंग का निर्माण मशहूर ठेकेदार दीपक ऐरन द्वारा किया जा रहा है। हालांकि सूखे की चपेट से ग्रस्त ग्वालियर में बोर और तलघर निर्माण पर रोक लगी है। परंतु इन महोदय ने तलघर à¤•े à¤¹à¤¿à¤¸à¤¾à¤¬ से मकान निर्माण के लिए खुदाई कर नींव डलवाई। जिससे भरी दीपावली की सायं 5 बजे के आसपास बाजू की खाली बिल्डिंग का हिस्सा धराशायी होकर गिर गया। बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने से हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। परंतु उसके नीचे संचालित दो-तीन दुकानों में मलबा भरने से खासा नुकसान पहुंचा। वहीं 3-4 गाडि़यां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
 

 
बिल्डिंग के गिरने से इन दुकानदारों को रोशनी के त्यौहार में ऐसे हालातों के कारण दीपावली पर पूजन आदि करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन एक सप्ताह से गुजरने के बाद भी निर्माणाधीन मकान के स्वामी और ठेकेदार अभी तक इस कंडम जर्जर बिल्डिंग पर कार्रवाई नहीं कर रहे है। आसपास के रहवासी और दुकानदार की डर के मारे हालत खराब है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पर लोगों ने शिकायत की है। वहीं स्थानीय प्रशासन का भी इस ओर ध्यान आकर्षित कराया गया है, लेकिन अभी तक भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो सकी है।
ठेकेदार गिराउ हिस्से को हटाने जैसे सराहनीय काम नहीं कर रहा है। इस कंडम बिल्डिंग का एक अन्य हिस्सा गोक भी गिराउ रखा है और इसके कभी भी गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं जानमाल का खतरा लगातार बना है। 

Share This News :