Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पटवारी ले रहा था रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

ग्वालियर.शिवपुरी के इंदार गांव का पटवारी जमीन के नामांतरण के लिए 25 हजार रुपए मांग रहा था। लोकायुक्त ने शिकायतकर्ता से रणनीति के तहत रिश्वत देने पटवारी को मुंबई-आगरा नेशनल हाइवे के एक ढाबे पर बुलावाया, और 5 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। à¤—्वालियर में लोकायुक्त पुलिस को शिवपुरी जिले के इंदार गांव निवासी शैलेंद्र मिश्रा ने शिकायत की कि पटवारी जितेंद्र पाल सिंह सगर उनकी मां के नाम की जमीन का नामांतरण करने के लिए बतौर रिश्वत 25 हजार रुपए मांग रहा है।ग्वालियर के लोकायुक्त SP अमित सिंह ने शिकायत की जांच के लिए शैंलेंद्र व पटवारी के बीच की बार्गेनिंग रिकॉर्ड कराई। शिकायत की तस्दीक होते ही ट्रैप टीम गठित की गई। à¤Ÿà¥à¤°à¥ˆà¤ª टीम ने शैलेंद्र से पटवारी जितेंद्र को मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर सुभाष पुलिस स्टेशन से सटे एक ढाबे पर बुलवाया। ट्रैप टीम पुलिस थाने में बैठ गई।पटवारी जितेंद्र आया और शैलेंद्र को ढाबे से कुछ दूर नेशनल हाईवे पर ले गया। वहां शैलेंद्र ने पटवारी को लोकायुक्त की टीम के उपलब्ध कराए ट्रैप पाउडरयुक्त स्पेशल सीरीज के नोटों में रिश्वत की पहली किश्त 5 हजार रुपए थमाई।ठीक उसी वक्त सुभाषपुरा पुलिस थाने में बैठी लोकायुक्त की टीम पहुंच गई, और पटवारी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

Share This News :