Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
केंद्रीय मंत्री तोमर शिवराज के सड़क के बयान पर बोले स्वदेश लौटने पर पूछेंगे किस संदर्भ में बोले हैं

रायपुर । à¤›à¤¤à¥à¤¤à¥€à¤¸à¤—ढ़ की हर पंचायत गुरुवार को राजधानी राजपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ जाएगी। इसी सौगात को देने के लिए केंद्रीय पंचायत व ग्रामीण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रदेश की राजधानी रायपुर पहुंचे हुए हैं। यहां केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट और इंडस्ट्रीज के मामले में छत्तीसगढ़ काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

 à¤¤à¥‹à¤®à¤° ने कहा कि ग्रामीण विकास के लिहाज से छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी प्रांत है।

यहां एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री तोमर ने खुलासा किया कि सूखाग्रस्त तहसील में 200 दिन के मनरेगा मजदूरी के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार विचार कर रही है।

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्यप्रदेश की सड़कों को अमेरिका से भी ज्यादा बेहतर बताए जाने से जुड़े सवाल पर तोमर ने कहा कि शिवराजसिंह चौहान अभी अमेरिकी दौरे पर हैं, वे जब स्वदेश लौटेंगे तब उनसे पूछा जाएगा कि आखिर उन्होंने यह बात किस संदर्भ में कही थी।

Share This News :