Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जीप के ऊपर पलटा ट्रक, दो लोगों की मौत

सेंधवा। à¤¯à¤¹à¤¾à¤‚ छोटी बिजासन बायपास पर एक ट्रक पास से गुजर रही जीप पर पलट गया। हादसे में जीप के ड्राइवर और एक महिला की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जलगांव के अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक झाबुआ के राणापुर का राठौर परिवार जीप से शिर्डी जा रहा था। इसी दौरान सेंधवा के करीब बायपास पर उनकी गाड़ी पर एक ट्रक पलट गया। किसी तरह 4 लोग बाहर निकले इस दौरान परिवार के तीन सदस्य ट्रक के नीचे जीप में ही दबे हुए थे। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी और इसके बाद क्रेन बुलवाकर ट्रक को हटाया गया। इस दौरान जीप में दबे चालक और महिला की मौत हो गई। मृतकों के नाम कैलाश(जीप ड्राइवर) और अलका(35) पति अनिल निवासी कुंदनपुर, राणापुर है।

Share This News :