Home > अपना शहर ,
निगम के 2869 दैनिक वेतन भोगी हुए स्थाई, नियुक्ति पत्र बांटें गये

ग्वालियर । नगर निगम ग्वालियर में 25 अक्टूबर बुधवार को महापौर विवेक नारायण शेजवलकर एवं निगमायुक्त विनोद शर्मा की दृढ इच्छाशक्ति एवं कर्तव्य निष्ठा के कारण नगर निगम ग्वालियर में कार्यरत 2869 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को आज स्थाईकर्मी कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों को आज एक सादा समारोह में नियुक्ति पत्र महापौर विवेक नारायण शेजवलकर एवं निगमायुक्त विनोद शर्मा द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य सतीश बोहरे, श्रीमती खुशबू गुप्ता, धर्मेन्द्र राणा, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, पार्षद जय सिंह सोलंकी सहित अनेक अतिथिगण मौजूद रहे।
सिटी सेंटर स्थित निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में दैनिकवेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाईकर्मी के नियुक्ति पत्र वितरित करने के अवसर पर महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि आज निगम कर्मचारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है, क्योंकि आज के दिन निगम एक इतिहास रचने जा रहा है। निगम में 2869 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी बनाया गया है तथा सभी को नियुक्तिपत्र वितरित किए जा रहे हैं। महापौर ने कहा कि मध्यप्रदेश में सर्वप्रथम ग्वालियर नगर निगम ने इतनी बडी संख्या एक साथ सभी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी बनाया है, अभी तक अन्य निगम में 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को ही स्थाईकर्मी पर नियुक्ति दी गई है जबकि नगर निगम ग्वालियर में 1 सितंबर 2016 तक के सभी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी की नियुक्ति दी गई है। शेजवलकर ने कहा कि अब हम सभी कर्मचारियों का दायित्व है कि हम सब मिलकर ग्वालियर को तेजी से विकास की ओर ले जाएं। 
उन्होंने कहा कि नगर निगम में स्मार्ट सिटी एवं स्वच्छता के क्षेत्र में बहुत कार्य होने हैं तथा सभी कर्मचारियों को अपनी जिम्मदारियों का निर्वाहन कर्तव्य निष्ठा के साथ करना चाहिए। सभी कर्मचारियों से आग्रह है कि अब सभी कर्मचारी तीसरे स्तम्भ की तरह नगर निगम ग्वालियर में कार्य करें। उन्होंने कहा कि अब सभी कर्मचारियों के कार्यों का मूल्यांकन भी किया जाएगा तथा कर्मचारियों के कार्यों का मूल्यांकन कर उनकी जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जाए।  à¤‡à¤¸ अवसर पर नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित ने कहा कि निगम कर्मचारियों के लिए आज बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है तथा निगम के 2869 कर्मचरियों को स्थाईकर्मी बनाया गया है, इसके लिए महापौर एवं निगमायुक्त ने बहुत मजबूत इच्छाशक्ति से कार्य किया जथा इसका नतीजा आज आप सभी के सामने है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि अब सभी कर्मचारी ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाने के लिए जुट जाएं तथा सभी शहरवासी उनके साथ हैं। 
कार्यक्रम के प्रारंभ में निगमायुक्त विनोद शर्मा ने बताया कि अब निगम के सभी दैनिकवेतन भोगी स्थाई कर्मी हो गए हैं तथा सभी की जिम्मेदारियां एवं चुनौतयां अब और बढ गई हैं। अब सभी कर्मचारियों की सर्विस बुक बनेगी तथा सभी कर्मचारियों का रिकार्ड भी संधारित किया जाएगा। निगमायुक्त ने बताया कि नगर निगम में कार्यरत ऐसे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी जो कि 16 मई 2007 को कार्यरत थे तथा 1 सितंबर 2016 को भी कार्यरत हैं और जिन्हें 10 वर्ष भी पूर्ण हो गए हैं। ऐसे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की संख्या कुशल श्रेणी में 76, अद्र्वकुशल श्रेणी में 67 एवं अकुशल श्रेणी में 120 मिलाकर कुल 263 कर्मचारियों को स्थाईकर्मी योजना के तहत विनियमित किया ही है, इसके साथ ही 16 मई 2007 के पश्चात 1 सितम्बर 2016 तक भर्ती हुए दैनिक वेतन भोगी कर्मचरियों को भी स्थाई कर्मी योजना में विनियमित किया गया है। जिसमें कुशल श्रेणी में 348, अद्र्वकुशल श्रेणी में 315 एवं अकुशल श्रेणी में 1917 एवं 30 गार्ड मिलाकर कुल 2606 कर्मचारियों को स्थाई कर्मी योजना के तहत विनियमित किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डाॅ प्रदीप श्रीवास्तव ने किया। 
 

Share This News :