Home > अपना शहर ,
एलएनआईपीई में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन

ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान व सिप्ला फार्मा के संयुक्त तत्वावधान à¤®à¥‡à¤‚ à¤¬à¥à¤§à¤µà¤¾à¤° को संस्थान के स्वास्थ केंद्र में एक निःशुल्क à¤¸à¥à¤µà¤¾à¤¸à¥à¤¥ शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य संस्थान के कर्मचारियों का श्वास संबंधी बीमारियों परीक्षण करना तथा उन्हें ऐसे रोगों के प्रति जागरूक करना था। 
शिविर का शुभांरभ प्रभारी कुलपति एलएनआईपीई प्रो जे.पी. वर्मा ने किया। शिविर में संस्थान के समस्त कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों का निःशुल्क स्पायरोमेट्री परीक्षण किया गया व परामर्श अनुसार दवाएं वितरित की गई। शिविर का संयोजन डाॅ. बिन्दल (प्रभारी, स्वास्थ केंद्र), डाॅ. जयराज वाधवानी (चिकित्सा अधिकारी, एलएनआईपीई) व डाॅ. प्रियंका जैन (सिप्ला फार्मा) के द्वारा किया गया।

Share This News :