Home > अपना शहर ,
महापौर ने किया वार्ड 30 में सीसी रोड का भूमिपूजन

ग्वालियर । महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने वार्ड 30 में 15 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती उषा जीतेन्द्र यादव सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
महापौर शेजवलकर ने कहा कि यह काॅलोनी बहुत ही अच्छी काॅलोनी है तथा यहां सीसी रोड डलने से यहां के नागरिकों को बहुत सुविधा होगी। महापौर श्री शेजवलकर ने सभी नागरिकों से अपील की अपने शहर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है लिए सभी नागरिकगण यथासंभव सहयोग करें तथा ग्वालियर को स्वच्छ शहर बनाएं। इस अवसर पर जीतेन्द्र यादव ने बताया कि गोकुल विहास पटेल नगर में सडक की स्थित काफी खराब थी तथा नागरिकों की काफी दिनों से मांग थी जो कि आज पूरी होने जा रही हैं।

Share This News :