Home > अपना शहर ,
जल स्रोतों का साफ करने डाले जाएंगे एन्जाइम, सैम्प्ल जांच के लिए भेजे

ग्वालियर । सागर ताल एवं लक्ष्मण तलैया के पानी को साफ व शुद्व करने के लिए रविशंकर प्रसाद फाउंडेशन द्वारा दोनों ताल में डाले गए एन्जाइमों को लेकर आज जब दोनों स्थानों से पानी के सेम्पल लिए गए तो पानी के सेम्पल भौतिक रुप से तो काफी स्वच्छ पाए गए तथा लैब में उनके परीक्षण के लिए उन्हें एमआईटीएस भेज दिया गया है।
निगमायुक्त विनोद शर्मा ने बताया कि शहर में स्थित सभी पानी के स्रोतों के जल को साफ व स्वच्छ रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में श्री रविशंकर प्रसाद फाउंडेशन द्वारा प्राथमिक स्तर पर प्रायोगिक तौर पर विगत दिनों सागर ताल एवं लक्ष्मण तलैया के पानी में कुछ एन्जाइम डाले गये थे, जिससे पानी साफ हो, इसी को लेकर आज उक्त दोनों स्थलों से पानी के सेम्पल लिए गए। दोनों स्थानों के पानी के सेम्पल भौतिक रुप से काफी सुधारात्मक पाए गए तथा इन दोनों स्थानों के सेम्पलों का लैब परीक्षण कराया जाना है जिसके लिए दोनों सेम्पल एमआईटीएस में जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जिसमें पानी की बीओडी, सीओडी, पीएच, टीएसएस एवं बाॅयलाॅजीकल वेक्टिरियल जांच कराई जाएगी तथा इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
निगमायुक्त विनोद शर्मा ने बताया कि यदि दोनों स्थलों की रिर्पोट अच्छी आती है तो उक्त एंजाइम शहर की सभी जल स्रोतों में डाले जाएंगे। जिससे सभी वाटर बाॅडी का पानी साफ हो सके। निगमायुक्त ने बताया कि सभी जल स्रोतों के पानी को शुद्व व साफ रखने के लिए नगर निगम द्वारा एक विशेष कार्यक्रम के तहत अभियान चलाया जा रहा है, जिससे पानी के स्रोतों को साफ किया जा सके।

Share This News :