Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- मप्र के निजी कॉलेजों में भी होंगे छात्रसंघ चुनाव

जबलपुर। à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ में होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव को लेकर दायर एक याचिका पर हाईकोर्ट ने प्राइवेट कॉलेजों में भी चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि है कि 30 अक्टूबर के बाद इसकी अधिसूचना जारी की जाए और 10 दिन के अंदर चुनाव कराए जाएं। हाईकोर्ट ने यह निर्देश मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग को दिए हैं।

एनएसयूआई ने शासकीय महाविद्यालयों की तर्ज पर गैर अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों में भी छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।

मध्यप्रदेश के शासकीय कॉलेजों में 30 अक्टूबर को छात्र संघ चुनाव होने हैं, इसी दिन मतगणना होने के बाद विजेताओं की घोषणा की जाएगी और शपथ ग्रहण भी इसी दिन होगा।

Share This News :