Home > अपना शहर ,
डॉ. पापरीकर जी के जीवन से हम सबको हमेशा मिलती रहेगी प्रेरणा : माया सिंह

ग्वालियर । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व महापौर स्व. डॉ रघुनाथ जी पापरीकर आमजनता की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले व्यक्तित्व थे, पूरे जीवन जनसमस्याओं के निराकरण में ही लगे रहे तथा आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा किए गए सेवाभावी कार्यों से हम सब जीवन भर प्रेरणा लेते रहेगें। उक्ताशय के विचार आज पूर्व महापौर स्व. डॉ रघुनाथ जी पापरीकर जी की प्रथम पुण्यतिथि पर शिवाजी उद्यान में आयोजित पुष्पांजलि सभा में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने डा. पापरीकर जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर व्यक्त किए। 
इस अवसर पर महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, ढोलीबुआ महाराज, पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह, यशवंत इंदापुरकर, बालखांडे, वेदप्रकाश शर्मा,  à¤°à¤¾à¤® विद्रोही,  à¤¸à¤‚जय जोशी, अशोक बांदिल, अनिल सरोदे सहित बडी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं अन्य शहरवासी उपस्थित रहे। सिटी सेंटर स्थित शिवाजी उद्यान में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व महापौर स्व. डॉ रघुनाथ जी पापरीकर की प्रतिमा स्थल पर आज बडी संख्या में नागरिकगणों ने पंहुचकर डॉ पापरीकर को श्रद्वासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महापौर  à¤µà¤¿à¤µà¥‡à¤• नारायण शेजवलकर ने कहा कि डॉ पापरीकर ने समाजसेवा के क्षेत्र में बहुत से उदाहरण प्रस्तुत किए हैं, वह अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक भी समाजसेवा के कार्यों से पीछे नहीं हटे तथा लगातार शहर में जल के संकट के स्थाई निदान में लगे रहे। 
इस सभा में डॉ रंजना टोनपे भजन प्रस्तुत करेंगी एवं संत सच्चिदानंद ढोलीबुआ महाराज के उद्बोधन हुए। शिवाजी स्मारक समिति द्वारा इस दौरान घोषणा की गई कि रामनवमी के अवसर पर पूर्व महापौर डा पापरीकर के जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवी को सम्मानित किया जाएगा तथा 21 हजार रुपए की राशि सम्मान स्वरुप प्रदान की जावेगी। इसके साथ ही व्हीआईएसएम कॉलेज के संचालक सुनील राठौर ने बताया कि उनके कॉलेज द्वारा आगामी 30 व 31 अक्टूबर 2017 एक महानाटय का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शंकराचार्य के जीवन पर केन्द्रित महानाटय परिबिजक का मंचन सांय 7 बजे से शिवाजी उद्यान में किया जाएगा। 

Share This News :