Home > अपना शहर ,
माया सिंह ने जानी विकास कार्यों की जमीनी हकीकत

गरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती मायासिंह ने महापौर विवेक नारायण शेजवलकर और नगरीय विकास विभाग के मुख्य अभियंता पी के कटारे के साथ शहर के विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने खासतौर पर अमृत योजना के तहत बनाए जा रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा सहित सभी विभागाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
श्रीमती माया सिंह ने मुरार, दीनदयाल नगर एवं एयरफोर्स क्षेत्र के लिए बन रहे 8 एमएलडी क्षमता के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट सहित अन्य विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया तथा कुल 278.15 करोड की लागत से बनने वाले पूरे प्रोजेक्ट की कार्य एजेन्सी कंपनी मैसर्स जयन्ती सुपर कन्सट्रक्शन, गुजरात के प्रतिनिधियों से चर्चा कर इन कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। नगरीय विकास मंत्री ने इसके बाद भिंड रोड पर ग्रीन बेल्ट की भूमि का निरीक्षण किया, निगमायुक्त विनोद शर्मा ने बताया कि इस भूमि पर रीजनल पार्क विकास करने की योजना है, जिसको लेकर नगरीय विकास मंत्री श्रीमती मायांसह ने कहा कि पूर्ण प्लान तैयार करें। मुख्य अभियंता कटारे ने कहा कि योजना में वाटर बॉडी के लिए भी स्थान दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती माया सिंह ने जलालपुर क्षेत्र में लश्कर व ग्वालियर क्षेत्र के लिए बन रहे 145 एमएलडी क्षमता के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट सहित अन्य विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण भी किया। नगरीय विकास मंत्री ने कुल 269.64 करोड की लागत से बनने वाले प्रोजेक्ट की एजेन्सी कंपनी मैसर्स जयन्ती सुपर कन्सट्रक्शन, गुजरात के प्रतिनिधियों से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर निगमायुक्त विनोद शर्मा ने बताया कि इसी स्थान पर एक अर्न्ताराष्ट्रीय बस स्टेन्ड, एक स्टेडियम एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना है। उन्होंने  à¤¬à¤¤à¤¾à¤¯à¤¾ कि इस स्थान पर बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से कच्चे पानी का ट्रीटमेंट किया जाएगा। 

Share This News :