Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
अब नवंबर तक खिंच सकती है राहुल गांधी की ताजपोशी, सोनिया चाहें तो हो सकती है पहले

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष पद की कुर्सी पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. संगठन चुनाव के लिए तय कार्यक्रम के मुताबिक अक्टूबर महीने के अंत तक राहुल को अध्यक्ष बन जाना चाहिए था, लेकिन अब यह मुश्किल लग रहा है.चुनाव के शेड्यूल को मंजूरी देने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक  नहीं बुलाई जा सकी है, जबकि इस बैठक के बाद भी लगभग 10 से 12 दिन का वक्त राहुल की ताजपोशी में लग सकता है. उम्मीद है कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक अगले कुछ दिनों में बुलाई जा सकती है.कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए शेड्यूल मौजूद है, जिस पर उनको मुहर लगानी है. फिर कांग्रेस कार्यसमिति इस पर रजामंदी देगी और चुनाव घोषित किया जाएगा. कार्यसमिति की बैठक के बाद भी लगभग 10 से 12 दिन का वक्त प्रक्रिया पूरी करने में लगेगा.दबी जुबान से कुछ नेता शुभ मुहूर्त तलाशे जाने की बात भी कहते हैं. वजह चाहे जो भी हो, लेकिन काफी वक्त से अध्यक्ष पद पर काबिज होने का राहुल का सपना पूरा होने में अभी और समय लगेगा. कुल मिलाकर 31 अक्टूबर तक पूरी होने वाली राहुल की ताजपोशी की प्रक्रिया अब नवंबर तक खिंच सकती है.

Share This News :