Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए मंत्री जनसंपर्क मंत्री

दतिया । जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र दीपावली के शुभ अवसर पर पटवारी फार्म हाऊस पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष  à¤…वधेश नायक सहित अन्य गणमान्यजन, इलेक्ट्रोनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकारगण, जल संसाधन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व शहर के नागरिकजन उपस्थित रहे। 
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने जिले के पत्रकारों से विशेष भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। जिन्हें शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया उनमें सर्वश्री जीएस उदैनिया, राधाकंात अग्रवाल, रामषरण रूसिया, रामदास झस्या, डॉ. रामजी खरे आदि के नाम शामिल हैं। 
सम्मान समरोह में उपस्थित जन द्वारा दीपावली की शुभकामनाए देते हुए जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा दतिया में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। जिन लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए उनमें डॉ. रामजी खरे, डॉ. सलीम कुरैशी, श्रीमती कुसुम त्रिपाठी, दिलीप बाल्मीक, रामदास झस्या, बृजेन्द्र सिंह परमार, राकेश भार्गव, गोविन्द ज्ञानानी, विपिन गोस्वामी,जगदीश यादव आदि के नाम शामिल है। 

Share This News :