Home > अपना शहर ,
शिक्षक की गरिमा से समाज का विकास होगा: डाॅ. पचैरी

ग्वालियर । आदर्श विज्ञान महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डाॅ उमाशंकर पचैरी ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। वे बिना किसी तामझाम के महाविद्यालय पहुंचने के उपरांत प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, रवि भारद्वाज पूर्व अध्यक्ष सांइस काॅलेज एवं चंद्रपाल सिकरवार जनभागीदारी अध्यक्ष एमएलबी काॅलेज भी पहुंचे।
पदभार ग्रहण करने उपरांत महाविद्यालय प्रशासन में डाॅ. उमाशंकर पचैरी का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था । इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्था के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. वीपीएस जादौन द्वारा प्रमुख रूप से डाॅ. पचैरी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर तथा अन्य पूर्व छात्रों का माला पहनाकर स्वागत किया। जनभागीदारी समित के अध्यक्ष डाॅ उमाशंकर पचैरी ने उपस्थित पूर्व छात्रों, सांइस काॅलेजों के प्राध्यापकगणों, भाजपा नेताओं एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक का काम शिक्षा होना होता है और शिक्षक की पहचान विद्यार्थी भूलें नहीं है यही शिक्षक का कर्तव्य होना चाहिए और शिक्षक एवं विद्यार्थी दोनों ही मिलकर एक आदर शिक्षा व्यवस्था को बना सकते हैं उन्होंने खीर का उदाहरण देते हुए कहा कि खीर बनने में पांच तत्व लगते हैं तब खीर बन पाती है और इसका स्वादिष्ट स्वाद लोगों को मिल पाता है। इसी प्रकार जब तक शिक्षक विद्यार्थी की खीर को नहीं समझेगा और विद्यार्थी शिक्षक की खीर को नहीं समझेगा तब तक शिक्षा का उत्कृष्ट स्वरूप दिखाई नहीं देगा। मैं जन्मजात शिक्षक हूं और जीवन की शुरूआत से शिक्षकों का सम्मान करता आया हूं और जीवनभर शिक्षकों का सम्मान करता रहूंगा क्योंकि शिक्षक निरंतर सिखाता रहता है और मुझे आज भी सीखने की जरूरत है। 
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी कभी भी उददंड नहीं होता है मैं स्वयं अकेला प्रतिदिन तीन हजार विद्यार्थियों का पढता हूं। मैं शिक्षक हूं महाविद्यालय की व्यवस्था को भी जानता हूं। शिक्षक सिर्फ अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे तो विद्यार्थी कभी उददंड नहीं होगा। जनभागीदारी समिति के बारे में बताते हुए कहा कि संपूर्ण समाज की शिक्षा के साथ जुडने की भावना ही जनभागीदारी है। जनभागीदारी समिति छात्रों की फीस का पैसा खर्च करके नेतागिरी करने के लिए नहीं है। इस समाज में शिक्षक की भूमिका सर्वश्रेष्ठ है एवं शिक्षक की गरिमा से ही समाज का विकास होगा। 
उन्होंने रामायण की चैपाईयों के माध्यम से अपने विचारों को रखा। डाॅ पचैरी अध्यात्मिक व्यक्ति होने के साथ रामकथा वाचक हैं। पूरे हाॅल में सन्नाटा तब छा गया जब उन्होंने अपने भाषण के अंत में यह कह दिया कि उपस्थित सभी सज्जनों के चरणों में नमन करता हूं। उनकी इस बात से यह प्रतीत होता है कि डाॅ पचैरी कितने सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि डाॅ पचैरी मेरी प्रेरणा हैं। सांइस काॅलेज पहले से ही आदर्श महाविद्यालय है और डाॅ पचैरी के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष चुनने के बाद यह महाविद्यालय शिक्षा की नई उंचाईयों का छुएगा। यहां पर आने वाले समय में उत्कृष्ट शिक्षा का उदाहरण देखने को मिलेगा। क्योंकि मैंने कई वर्षों से एक शिक्षक के रूप में डाॅ पचैरी की तपस्या को देखा है। वे अपनी कोचिंग नहीं बल्कि गुरूकुल चलाते हैं। यह इस महाविद्यालय का भाग्य है कि मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने डाॅ पचैरी को इस महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया है। 
अंत में पाराशर ने कहा कि एक विशेष बात यह है कि डाॅ पचैरी सज्जन तो हैं पर निर्वल नहीं है उनका अनुशासन पूरे जीवन में प्रेम से लेकर छात्रों तक बडा सख्त है तभी उनके गुरूकुल में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र कई प्रशासनिक पदों पर काबिज हैं। संस्था के प्राचार्य जादौन द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि डाॅ पचैरी जैसे योग्य व्यक्ति के अध्यक्ष बनने से सांइस काॅलेज के विकास के रास्ते खुलेंगे और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने पचैरी की स्वच्छ आचरण का जिक्र करते हुए कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व पचैरी ने यह कहा था कि मैं पदभार लूंगा तो माला भी जनभागीदारी समिति के पैसों से नहीं आएगी। 
कार्यक्रम का संचालन डाॅ व्हीके शर्मा ने किया एवं उन्होंने कार्यक्रम से पूर्व डाॅ उमाशंकर पचैरी का जीवन परिचय भी दिया। शर्मा ने बताया कि डाॅ पचैरी इससे पूर्व भगवत सहाय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, राजामानसिंह संगीत महाविद्यालय में साधारण परिषद के सदस्य, बीपीएन टुडे में सलाहकार की भूमिका में रहते हुए केंद्रीय विद्यालयों में प्रशक्षिण देते हैं, राष्ट्रीय विषयों पर व्याख्यान देते हैं। उन्हें हिंदी सेवा समिति द्वारा आदर्श शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया हैं। वे अपने शुरूआती दौर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं एवं भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं। 
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के भाजपा नेता एवं पूर्व छात्र उपस्थित थे। जिनमें नीतेश शर्मा, ब्रजराज तोमर, सत्यप्रकाश भट्ट, संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे, अनिल त्रिपाठी, दीपू तोमर, संदीप दंडौतिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत दांतरे त्रिलोक शर्मा, अनुराग कटारे सहित अनेक पूर्व छात्र एवं वर्तमान छात्र उपस्थित थे। महाविद्यालय परिवार के प्रध्यापकगण डाॅ हरिओम शर्मा, डाॅ रामगोपाल आर्य, डाॅ आरके श्रीवास्तव, डाॅ सीमा शर्मा, श्रीमती राजश्री मिश्रा, डाॅ विनोद कुमार सेवरिया, समाजसेवी आनंद चैहान, भाजपा के संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे एवं काॅलेज का प्रशासनिक स्टाफ भी मौजूद था। कार्यक्रम के बाद में जन मन गण का गायन हुआ तथा महाविद्यालय परिषद में स्थित मां सरस्वती की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का आभार डाॅ नगेंद्र चतुर्वेदी द्वारा किया गया।  

Share This News :