Home > अपना शहर ,
जांच में पानी के मानक सही निकले

ग्वालियर । निगमायुक्त अनय द्विवेदी के निर्देशानुसार निगम के जलप्रदाय अमले द्वारा नियमित रुप से मोतीझील पर स्थित ओल्ड एवं न्यू प्लांट के रॉ वाटर, क्लीयर वाटर के सेम्पल का परीक्षण कराया जा रहा है। इसी क्रम में जलप्रदाय टंकियों, नलकूपों एवं हैण्डपंपों के भी जल के नियमित सेम्पल लेकर परीक्षण कराया जा रहा है।  जिसमें  1 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक जलप्रदाय टंकियों, नलकूपों एवं हैण्डपंपों के कुल 209 पानी के सेम्पल लिए गए जिसमें फिजीकल एवं कैमिकल टेस्ट में सभी सेम्पल मानक अनुरुप पाए गए। परीक्षण रिपोर्ट में सभी टंकियों के सेम्पल मानक अनुरुप तथा जीवाणु रहित पाए गए। इसके साथ ही आज 20 अक्टूबर को मोतीझील प्लांट पर परीक्षण के दौरान ओल्ड एवं न्यू प्लांट का क्लीयर वाटर रंगहीन एवं गंधहीन होकर पीने योग्य पाया गया है।

Share This News :