Home > अपना शहर ,
मेयर ने समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए

ग्वालियर। महापौर  विवेक नारायण शेजवलकर ने आज लोकमंत्रणा के दौरान अनेक नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा ज्यादातर मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। लोकमंत्रणा के दौरान निगमायुक्त अनय द्विवेदी, उपायुक्त  कौशल किशोर सिंह गौर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।  सिटी सेन्टर स्थित निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित लोक मंत्रणा कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 20 के अंतर्गत आने वाली आंगे कॉलोनी के निवासियों द्वारा तिघरा का पानी न आने की शिकायत की जिस पर महापौर श्री शेजवलकर द्वारा संबंधित अधिकारियों केा आवश्यक निर्देश दिए गए। लोकमंत्रणा के दौरान न्यू कलेक्ट्रेट रोड स्थित गुलमोहर एवं न्यू पार्क कॉलेानी के निवासियों द्वारा पानी की पाइपलाइन डलवाने का आग्रह किया जिसको लेकर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।    वहीं वार्ड 12 स्थित लाइन नम्बर 3 हजीरा क्षेत्र से मलबा हटवाने का आग्रह नागरिकों ने किया जिसको लेकर क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं महाणिक की गोठ कंपू के निवासियों द्वारा सडक पर एक ब्रेकर बनवाने की मांग की, जिससे दुर्घटना की आशंका को रोका जा सके। इस पर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। लोकमंत्रणा में ओमनगर शमसान घाट रोड मुरार के निवासी द्वारा शमसान की बाउंडीबॉल आगे बढाकर बनाने की शिकायत की जिस पर महापौर जी द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारी को स्थल पर जाकर देखने के निर्देश दिए। लोक मंत्रणा के दौरान महापौर श्री शेजवलकर द्वारा अन्य नागरिकों की भी समस्याऐं सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित विभाग अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को दिये।

Share This News :