Home > अपना शहर ,खास खबरे,
डाॅ. साहब प्रेरणादायी, मेरे संबंध पारिवारिक थे: सिंधिया

ग्वालियर। सिटी सेंटर स्थित शिवाजी पार्क परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व महापौर डाॅ. रघुनाथ राव पापरीकर की प्रतिमा का अनावरण पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। इस अवसर पर मुरैना सांसद अनूप मिश्रा और महापौर विवेक शेजवलकर भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि डाॅ. साहब से मेरे संबंध राजनैतिक नहीं पारिवारिक थे। जब मैं 12 वर्ष का था तब वह मेरे पिताजी से मिलने आते थे तो घंटों मुझसे चर्चा करते थे। उनका जीवन प्रेरणादायी है और उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है। सांसद अनूप मिश्रा ने कहा कि डाॅ. साहब दलगत भावना से उपर सोचते थे, उनके मतभेद हो सकते थे किंतु मनभेद किसी से नहीं था।
महापौर विवेक शेजवलकर ने कहा कि डाॅ. साहब से अंतिम भेंट मेरी 24 अक्टूबर 2016 को शाम 6 बजे हुई थी। इसी दिन उनका स्वर्गवास हो गया। किंतु इस दिन भी उन्हें आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना की चिंता थी। यही सोच बताती है कि डाॅ. साहब ग्वालियर के लिये कितना सोचते थे।
संस्था की ओर से स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष अभय पापरीकर ने दिया। डाॅ. साहब के जीवन पर प्रकाश महेश मुदगल ने डाला। कार्यक्रम में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, दुष्यंत साहनी, उपेन्द्र शिरगांवकर, राकेश दीक्षित, आरपी सिंह, निशीकांत सुरंगे, डाॅ. विश्वास पापरीकर, अरूणा द्रविण, हरिदास अग्रवाल, उमेश उप्पल, राकेश पाठक, राजेन्द्र नायक, डाॅ. मानस मनोहर दुबे, संजय शर्मा, सुधीर दुबे, अपर्णा पाटिल, रामबाबू कटारे आदि उपस्थित थे। संचालन आलोक शर्मा ने किया।

Share This News :