Home > अपना शहर ,
नुक्कड़ नाटक से देंगे डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के बारे में जानकारी

ग्वालियर। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के विषय में गाँव-गाँव में जानकारी देने के लिये एक विशेष प्रचार रथ ‘डिजिटल इंडिया वेन’ को गुरूवार को कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ आगामी 17 नवम्बर तक जिले के तीन दर्जन से अधिक गांवों में पहुँचेगा। इस दौरान डिजिटल इंडिया विषय पर लोक कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति भी दी जायेगी।

यह ‘डिजिटल इंडिया वेन’ भारत सरकार द्वारा चयनित एजेन्सी इम्पेक्ट कम्युनिकेशन के माध्यम से तैयार कराई गई है। यहाँ कलेक्ट्रेट से इस वेन को रवाना करते समय कलेक्टर डॉ. गोयल ने कहा कि गाँववासियों को सरल भाषा में सरकार की योजनाओं एवं डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाए। साथ ही ऐसे स्थान पर नुक्कड़ नाटक आयोजित करें, जहाँ अधिक से अधिक ग्रामीण जन नाटकों को देखकर डजिटल इंडिया के बारे में जान सकें।

‘डिजिटल इंडिया वेन’ को रवाना करते समय अपर कलेक्टर  शिवराज वर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय पाण्डेय, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी तथा जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस आशीष जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Share This News :