Home > अपना शहर ,खास खबरे,
कबडडी प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को करेंगे केन्द्रीय मंत्री

ग्वालियर । तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 अक्टूबर तक कृष्णानंद वाटिका मुख्यमार्ग बडागांव, मुरार में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार 14 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किया जायेगा।
नगर निगम ग्वालियर एवं जिला पंचायत ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका कबडडी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मनीषा भुजबल सिंह यादव, ग्रामीण विधायक भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहंेगे। उक्त प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की 26 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में लगभग 400 खिलाडी एवं लगभग 25 कोच व रैफरी भाग लेंगे।

Share This News :