Home > अपना शहर ,खास खबरे,
एक पार्षद मंत्री से भी ज्यादा लोकप्रिय, पूर्व में जबरदस्त लहर

अंचल का एक पार्षद मंत्री-विधायक से भी ज्यादा लोकप्रिय है। मानो पूर्व विधानसभा में इन्हीं का ही एक पंथ राज हो। इन पार्षद महोदय की अपने जनहितकारी कामों से जबरदस्त लहर है। एकतरफा जीत विधानसभा में पक्की है।
आने वाले दिनों में भाजपा में पूर्व विधानसभा चुनावी अखाड़ा बन सकता है। रूठने, मनाने और असंतोष सब देखने को मिलेगा। पार्टी तक को बाॅय-बाॅय कई नेता कह सकते है। परंतु इन सबसे इतर एक पार्षद सिर्फ अपने कामों पर भरोसा रखता है। यह पार्षद जी कोई ओर नहीं ललितपुर कालोनी वाले सतीश नेताजी है। इनके काम उनका वार्ड ही नहीं पूरी पूर्व विधानसभा मानती है। वह हर त्यौहार से लेकर हर खुशी को गरीब, बेसहारा और आमजन के बीच मनाते है। उनके सामूहिक विवाह के कार्यक्रम गरीबों का सहारा बनकर उभरा है। बुजुर्ग से लेकर हर वर्ग उनको दुआ देता है। ममतामयी आंखें उन्हें आर्शीवाद देती है। वह लोगों को लाड़ले बन चुके है।
अपने वार्ड सहित पूरे विधानसभा में एक आदर्श व्यक्तित्व बनकर सतीश नेताजी सामने आये है। वह वार्ड चुनाव में एकतरफा जीतते है। उनके सामने कोई खड़ा होता ही नहीं। अगर पार्टी उन्हें विधानसभा में मौका देती है तो एकतरफा जीत यहां भी पक्की है। परंतु उनकी दावेदारी ने मामी के माथे पर बल ला दिया है। लोकप्रियता के शिखर पर शुमार सतीश नेताजी का रास्ता अब विधानसभा जाकर ही रूकेगा यह तय है।

Share This News :