Home > अपना शहर ,खास खबरे,
भाजयुमो नेता सड़क हादसे में घायल, दिल्ली रैफर

ग्वालियर। नोएडा से वापस ग्वालियर लौट रहे भाजयुमो नेता व उसके साथियों का मुरैना हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया। ट्रक की टक्कर से भाजयुमो नेता की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर आग पकड़ गई। हादसे में कार चला रहे भाजयुमो नेता आशीष भदौरिया को गंभीर चोटें आई है। उसको इलाज के लिए दिल्ली रैफर किया है।
जानकारी के अनुसार गोले का मंदिर पर रहने वाले भाजयुमो नेता आशीष भदौरिया अपने दोस्तों के साथ दो दिन पहले नोएडा गए थे। यहां से वह शाम को ग्वालियर के लिए अपनी कार से रवाना हुए थे। सुबह तकरीबन 4 बजे के आसपास वह मुरैना हाईवे से गुजर रहे थे, तभी एक ट्रक ड्राइवर ने गाय को बचाने के फेर में उनकी कार में टक्कर मार दी जिससे कार ड्राइव कर रहे आशीष गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घबराए साथियों ने उसे कार से बाहर निकाला और मुरैना अस्पताल ले गए, यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती करने से मना कर दिया। इसके चलते उन्हें बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया बाद में परिजन उसे इलाज के लिए एंबूलेंस के जरिए दिल्ली के एम्स अस्पाल ले गए, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Share This News :