Home > अपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
राजपूत हितकारिणी सभा के चुनाव 14 को , घमासान तेज

ग्वालियर । राजपूत हितकारिणी सभा के चुनाव 14 अक्टूबर को होगा । मतदान सुबह 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा । शाम 4 बजे से मतगणना होगी ।यह चुनाव राजपूत छात्राबास ज्येन्दरगंज ग्वालियर में होगा । चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये मतदान होगा । दो उम्मीदबार आमने सामने हैं , जिसमें संत कृपाल à¤¸à¤¿à¤‚ह महाराज ओर बीजेपी नेता धीर सिंह तोमर के बीच सीधा मुकाबला है । केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के कट्टर समर्थक माने जाने बाले धीर सिंह तोमर पहलीबार संत जी को चुनोती दे रहे हैं । यह चुनाव अब दोनों उम्मीदबरों के लिये प्रतिष्ठा का सबाल बन गया है । चुनाव में 459 सदस्य वोट डालेंगे ।

Share This News :