Home > अपना शहर ,
तीन दिवसीय 14 वां अंतराष्ट्रीय ग्रीनवुड उदभव नृत्य उत्सव 26 से

ग्वालियर। उदभव सांस्कृतिक एवं क्रीडा संस्थान तथा ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में 14 वां अंतराष्ट्रीय ग्रीनवुड उदभव नृत्य उत्सव का आयोजन इस वर्ष 26 से 29 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस आयोजन में स्लोवाकिया, बुलगारिया, ईरान, साउथ कोरिया, किर्गिस्तान, श्रीलंका, बाग्लादेश के 250 युवा कलाकारों सहित भारत के विभिन्न राज्यों के एक हजार नृत्य में पारंगत कलाकार भाग लेंगे। 
उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुए उदभव संस्था के अध्यक्ष डॉ. केशव पांडे, सचिव दीपक तोमर ने बताया कि अंचल की प्रतिभाओं को अंतर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के लिए संस्थाएं प्रतिबद्ध हैं। विगत 13 वर्षों से यह आयोजन विशिष्ट पहचान बना चुका है। इस आयोजन में एसबीआई, एनटीपीसी, नगर निगम ग्वालियर, एबीवी ट्रिपल आईटीएम, दिल्ली प्रेस, होटल सेन्ट्रल पार्क, जेके टायर्स, गोदरेज सोप्स आदि कालेज सहयोगी के तौर पर रहेंगे। 
उन्होंने बताया कि इस ग्रीनवुड उदभव उत्सव में फोकलोरनी क्लब ओमलाडिना स्लोवाकिया, पार्टनर्स डांस फॉरमेशन बुलगारिया, शलाले डांस स्टूडियो ईरान, यूयूऑग जुंग डांस कंपनी साउथ कोरिया , फोकलर ग्रुप टेबरिक किर्गिस्तान, अंजना राजपक्षे कलायथनम श्रीलंका एवं फेब बांग्लादेश कल्चरल ग्रुप बांग्लादेश  à¤…पने अपने देशों की संस्कृति प्रस्तुत करेंगे। इस ग्रीनवुड उदभव उत्सव में 26 अक्टूबर को एक कार्निवाल निकाला जाएगा। इस कार्निवाल में सभी देशी और विदेशी कलाकार अपने परंपरागत पोशाकों में नृत्य करते हुए निकलेंगे। यह कार्निवाल सचिन तेंदुलकर मार्ग से होता हुआ आईआईटीटीएम तक पहुंचेगा। जहां कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 29 अक्टूबर को गाला नाइट का आयोजन होगा इसमें अंतराष्ट्रीय विजेता के लिए परफार्म करेंगे। पत्रकार वार्ता में मनोज अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, शरद यादव सुरेन्द्र सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।

Share This News :