Home > अपना शहर ,
बचपन बचाओ यात्रा का स्वागत किया

मुरैना । बचपन बचाओ के तहत भोपाल से कल्याकुमारी तक नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा निकाली जा रही बचपन बचाओ यात्रा का  à¤¸à¥à¤µà¤¾à¤—त मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र शर्मा एवं बाल आयोग के जिला प्रतिनिधि बाल मित्र दिलीप शर्मा द्वारा टीएसएस विद्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
इस कार्यक्रम में लगभग १६०० बच्चों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से बच्चों के साथ हो रही घटनाओं के संबंध में जानकारियां दी गई। उक्त रैली में १७० लोग बचपन बचाओ के तहत उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मप्र बाल अधिकार आयोग के जिला प्रतिनिधि बाल मित्र दिलीप शर्मा , जिला कार्यक्रम अधिकारी मुरैना गौतम अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त एचसी मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी व्हीएस सिकरवार, प्रभाकर सिंह सिकरवार, धर्मेन्द्र दीक्षित , सुरेन्द्र सिकरवार टीएसएस के प्राचार्य वीरबहादुर चौहान आदि उपस्थित रहे।  

Share This News :