Home > अपना शहर ,
सीआईआई ने किया जीएसटी क्लीनिक का आयोजन किया

ग्वालियर। एबीवी ट्रिपल आईटीएम में आज सीआईआई (कान्फडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री)ने जीएसटी क्लीनिक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्रो. राजेन्द्र साहू ने सभी का स्वागत कर किया। इसके उपरांत सीआईआई के जोनल चेयरमेन उदय गुप्ता ने अपने वक्तव्य में सीआईआई द्वारा जीएसटी के क्षेत्र में किये गये कार्यों का व्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कस्टम एवं एसजीएसटी तथा बैकों के अधिकारी भी शामिल हुए। असिस्टेंट कमिश्रर ग्वालियर केपी सिंह ने जीएसटी में आ रही समस्याओं और उसके समाधान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यापारियों और उद्यमियों को किस तरह फाइल प्रस्तुत करना चाहिए। कस्टम निरीक्षक राहुल शर्मा ने प्रेजेन्टेशन द्वारा जीएसटी के प्रकार रिटर्न के प्रकार , समयावधि में कौन से रिटर्न फाइल करना है अन्य दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में आयोजन में ट्रिपल आईटीएम एवं कोटक बैंक का विशेष सहयोग रहा। व्यापारियों एवं उद्यमियों का धन्यवाद ट्रिपल आईटीएम के डॉ. जेपी शर्मा ने किया। 

Share This News :