Homeखेल ,
धोनी की बेटी जीवा के साथ कोहली फिर बनें बच्चे

नई दिल्ली। à¤…क्सर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी बेटी जीवा के क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं लेकिन इस बार जीवा के साथ एक प्यारा सा वीडियो विराट कोहली ने शेयर किया है।

डिनर पार्टी के दौरान का एक वीडियो कोहली ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है जिसमें वे जीवा के साथ मजाक-मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कोहली ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'जीवा से फिर मिलना हुआ, मासूम बच्चों के आसपास रहना एक आशीर्वाद की तरह है।'

इस वीडियो में जीवा कोहली को बिल्ली की आवाज निकालकर सुना रही हैं और कोहली भी उनकी नकल करते दिख रहे हैं। जीवा के साथ लॉन में बैठे कोहली पूछते हैं कौन किया..? इस पर जीवा बार-बार पूछती है - कौन किया.. कौन किया..? विराट बोलते हैं जीवा ने किया।

जीवा कहती है बिल्ली ने किया और वह बिल्ली की आवाज निकालने लगती है। फिर विराट भी म्याऊं-म्याऊं की आवाज निकालते हैं और हंसते हैं।

Share This News :