Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शिवराज करेंगे राज , पढ़िये क्यों

मध्यप्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं और इसकेलिए तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी चुनाबी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है । हालांकि राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच होना है । बीजेपी की तैयारी शुरू हो गई है । बीजेपी आरएसएस , पार्टी ओर खुपिया तंत्र से फीडबैक जुटा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव जीतने बाले चेहरों को टिकिट देंगे , इसमें कोई सिफारिश नहीं सुनेंगे बजह साफ है कि चुनाव जीतना है और यह भी बात सामने आ चुकी है कि बड़ी संख्या में नय चेहरों को टिकिट मिलेंगे । बीजेपी अपने स्तर पर जो भी फीडबैक जुटा रही है बो ठीक है मगर पत्रकारों की बात माने तो प्रदेश में शिराज ही राज करेंगे । अभी हाल ही में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रांतीय कार्य समिति में शामिल होने प्रदेश के हर जिले से अमरकंटक पहुंचे सैकड़ों पत्रकारों से जब हमने कांग्रेस और बीजेपी के बारे में फीडबैक लिया तो 99% पत्रकोरों का कहना था कि कांग्रेस में जिस तरह गुटबाजी है और कोई चेहरा तय न होने से कांग्रेस बहुत कमजोर है । अभी तो लड़ाई में कहीं नजर नही आ रही है । बीजेपी का सबाल है तो बो एकजुट है और उसका नेता एक है शिवराज सिंह चौहान हैं । कांग्रेस की गुटबाजी का लाभ भी बीजेपी को मिलेगा । मुद्दे तो बहुत हैं , मगर कांग्रेस उन्हें उठा नही पा रही है ।

Share This News :