Home > अपना शहर ,
चिडियाघर में पक्षियों के स्वास्थ्य पर रखी जा रही है निरंतर नजर, दिया जा रहा है वरिष्ठ चिकित्सकों के सुझाव अनुसार ट्रीटमेंन्ट

नोडल अधिकारी चिडियाघर डाॅ प्रदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनंाक 20.10.2016 को गांधी प्राणी उद्यान में पुनः सात (पेन्टेड स्र्टाक) की मृत्यु हो गई अभी तक कुल 15 पक्षियांे की मृत्यु हो चुकी है। देष के वरिष्ठ पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डाॅक्टर ए.बी.श्रीवास्तव से (डायरेक्टर फोरेसिक लैब जबलपुर) के द्वारा बताये अनुसार लाईन आॅफ ट्रीटमेन्ट प्राणियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी पोल्ट्री के एक्सपर्ट चिकित्सको के मार्गदर्शन में उपचार एवं बीमारी को आगे रोकने के प्रयास किये जा रहे है।
उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर उक्त वर्ड संरक्षित है उनको सैलानियो के लिये प्रतिबधित कर दिया गया है एवं जो स्टाफ इस कार्य में लगा है। उन्हे भी हेन्ड ग्लप्स एवं मास्क इत्यादि चिडियाघर प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराये गये है। आज प्राणी उधान में डाॅ. मुकेश शर्मा, डाॅ. सूर्य प्रकाश उपाध्याय, डाॅ. रशमी शुक्ला के द्वारा चिडियाघर का सघन निरीक्षण कर उपचार परामर्श किया गया है इसके अतिरिक्त देष के अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों से भी वाटस अप एवं ई मेल के माध्यम से त्वरित उपचार लिया जा रहा है। समपूर्ण वस्तु स्थिति की जानकारी आयुक्त नगर निगम द्वारा केन्द्रीय चिडियाघर प्राधीकरण को भी भेजी जा चुकी है।
संक्रामित पक्षियों के अतिरिक्त चिडियाघर के अन्य जीव फिलहाल सुरक्षित है तथा उन्हे संक्रमण से बचाने के लिये संक्रमित क्षेत्र में पृथक स्टाफ की व्यवस्था की गई है।
कल दिनांक 19.10.2016 को 2 वर्ड सम्पूर्ण शरीर को कोल्डचेन मेनटेन कर देश के राष्ट्रीय डी.आई.लैब भोपाल भेजी गई है। जिन पर भोपाल एवं जबलपुर पशु चिकित्सा महाविद्यालय में सघन परीक्षण किया जा रहा है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होते ही आगामी कार्य योजना तैयार की जावेगी।

Share This News :