Home > अपना शहर ,खास खबरे,
राष्ट्र उत्थान में क्षत्रिय समाज का अहम् योगदान : पवैया

ग्वालियर ।  à¤°à¤¾à¤·à¥à¤Ÿà¥à¤° की रक्षा एवं उत्थान में क्षत्रिय समाज का सदैव से अहम् योगदान रहा है। वर्तमान युग में शिक्षा के माध्यम से ही समाज का उत्थान संभव है, इसलिए क्षत्रिय समाज के युवा कम्प्यूटर व कलम के माध्यम से समाज की सेवा करें। यह बात उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कही। पवैया शनिवार को भितरवार में महासभा द्वारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह को संबोंधित कर रहे थे। 
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया ने कहा हमें अपनी जाति पर नहीं राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित अपने पूर्वजों की परंपराओं पर गर्व होना चाहिए। पवैया ने दहेज प्रथा, नशा, अशिक्षा जैसी कुरीतियों के समग्र निमूलन पर बल दिया। उच्च्‍ शिक्षा मंत्री ने इस मौके पर भितरवार के शासकीय महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने तथा अन्य विषयों की कक्षा बढ़ाने पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, अजय प्रताप सिंह भदौरिया, श्रीमती ममता भदौरिया, परमाल सिंह खेड़ा व अमिताभ सिंह सहित क्षत्रिय समाज के अन्य प्रतिनिधि गण मौजूद थे .

Share This News :