Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ब्रेक जाम होने से ट्रेन से उठा धुआं, यात्रियों में अफरातफरी

सतना। à¤¬à¥à¤°à¥‡à¤• जाम होने से मुंबई-हावड़ा मेल की एसी बोगी बी 4 में भदनपुर व अमदरा के बीच अचानक धुआं उठने लगा। इससे ट्रेन में अफरातफरी मच गई और यात्री ट्रेन रुकते ही उतर गए।

ट्रेन में मौजूद इलेक्ट्रिशियन ने जब बोगी में जांच की तो पता चला कि एसी कोच का ब्रेक जाम हो गया था। सुधार कार्य के बाद ट्रेन शाम करीब 5 बजे रवाना हो गई।

जब ट्रेन में धुआं उठा था तो आग लगने का शोर मचने लगा था। इसी के चलते ट्रेन को रोका भी गया। यही सूचना रेल प्रबंधन के पास आई, तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में टीम भेजने की तैयारी हो ही रही थी कि इस बीच आग लगने की खबर झूठी होने की जानकारी आ गई जिससे रेल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

Share This News :