Home > अपना शहर ,खास खबरे,
विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने करें कडी मेहनत: माया सिंह

ग्वालियर। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री माया सिंह ने कहा है कि छात्र अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए कडी मेहनत करें। श्रीमती सिंह ने यह बात विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की 30वीं क्षेत्रीय कबडडी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक भारत ंिसह कुशवाह ने की। इस मौके पर आयोजन के संयोजक सुनील दीक्षित, क्षेत्रीय पर्यवेक्षक लखन लाल चैरसिया, प्रातीय सचिव तरुन बिटठल, संस्था के प्राचार्य संजय कुमार मकडारिया सहित सरस्वती शिशु मंदिरों के प्राचार्यगण एवं खिलाडी उपस्थित थे।
केदारपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयेाजित तीन दिवसीय 30वीं क्षेत्रीय कबडडी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह ने कहा कि सभी छात्रों को अपने जीवन में विजय होने का प्रयास निरंतर करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती, सभी को जीवन के अंतिम पडाव तक सीखने की चाहत अपने अंदर जिंदा रखना चाहिए। माया सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ राज्य के खिलाडी छात्र छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रर्दशन करने ग्वालियर आए हैं, सभी खिलाडी अपने उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन करें और अपने स्कूल व देश का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि खेलों से जहां शारीर स्वस्थ्य होता है वहीं मानसिक तौर पर भी मजबूती प्रदान होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति अपनी दिनचर्या में कोई न कोई खेल शामिल करना चाहिए। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के संयोजक एवं विद्यालय के प्रार्चाय ने किया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ भी दिलाई गई।

Share This News :