Home > अपना शहर ,
लोकप्रियता में रघु भैया ने रामू को पीछे छोड़ा

अंचल में अब लोकप्रियता में रघु भैया आगे निकल गये है। उनके बड़े भ्राता रामू भैया उनसे काफी पीछे छूट गये है। इसका अंदाजा रघु भैया के शहरभर में जन्मदिन पर लगे विशालकाय होर्डिंगों से ही लगाया जा सकता है।
अपने ठाकुर साहब के सुपुत्रों का जादू उनके फैंस पर सिर चढ़कर बोल रहा है। किसी भी आयोजन को भुनाने में उनके अनुयायी आगे रहते है। अब हम रघु भैया के जन्मदिन की ही बात कर लें तो यह भी उनके लिए खास रहा। जन्मदिन के बहाने उनका शक्ति प्रदर्शन दिखा। देखने में आया कि रामू भैया से ज्यादा रघु भैया के भक्त है। इन भक्तों ने होर्डिंगो से पूरा शहर ही पाट डाला। साथ ही दिनभर आयोजनों की धूम रही। वही रामू भैया के जन्मदिन पर इक्का-दुक्का ही होर्डिंग देखने में आये थे, परंतु ठाकुर साहब के छोटे सुपुत्र का जन्मदिन जोरदार मना। हालांकि वह शहर में नहीं थे। उन्होंने किसी हिल स्टेशन पर अपना जन्मदिन मनाया। लेकिन उनकी अनुपस्थिति में ही उनकी ताकत दिख गई। इससे साफ संदेश जाता है कि लोकप्रियता में बड़े भाई से भी काफी आगे निकल गये है अपने रघु भैया।

Share This News :