Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दो तस्करों के पास मिली ये खास बेशकीमती मूर्तियां

भोपाल। à¤à¤¸à¤Ÿà¥€à¤à¤« भोपाल ने झांसी दतिया सीमा से बेशकीमती मूर्तियों और कलाकृतियों के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम प्रवीण पिता विजय अग्रवाल निवासी कचहरी चौराहा झांसी और राजेंद्र पिता भगवान दास राजपूत निवासी सीपरी बाजार, झांसी हैं।

उनके पास से पुरातत्विक महत्व की दो मूर्तियां भी बरामद हुई हैं। इसके साथ ही गोल्ड कलर की एक पेंटिंग भी मिली है। पहली मूर्ति काले रंग की धातु की बनी भगवान पार्श्वनाथ ही पदू्मासन में बैठी स्थिति में है, इसका वजन 5 किलो से ज्यादा है।

दूसरी मूर्ति ग्रे कलर की धातु की बनी, खड़ी स्थ‍िति में है, जिस पर सफेद आंखें और त्रिपुंड बना हुआ है। यह चार हाथ वाली है। जिसके दोनों हाथों में पीले रंग की धातु के बने गदा और कमल हैं।

Share This News :